हमारा सौर मण्डल
(1) पृथ्वी से आकाश में दिखाई देने वाली सभी आकृतियाँ कहलाती है। - आकाशीय पिण्ड या खगोलीय पिण्ड
(2) तारे किस प्रकार की गैसों के बने गोले है? - गर्म
(3) तारों में स्वयं द्वारा उत्पन्न प्रकाश एवं ............. होती है। - ऊष्मा
(4) सूर्य भी एक ..............है - तारा
(5) आकाश में कुल कितने नक्षत्र मण्डल है? - 88
(6) हमारे सौर मण्डल में कुल कितने ग्रह है? - 8
(7) हमारी पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है। - चन्द्रमा
(8) क्षुद्र ग्रह किन ग्रहों के मध्य, पाये जाते है? - मंगल एवं वृहस्पति
(9) मंगल ग्रह कुल कितने उपग्रह है? - 22
(10) सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह कौन सा है? - शनि
(11) प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है? - दूरी का मापक
(12) सौर परिवार का मुखिया किसे कहते हैं? - सूर्य
(13) सप्तर्षि मण्डल एवं ध्रुवतारे की सहायता से किस दिशा का निर्धारण किया जाता है? - उत्तर दिशा
(14) सूर्य में मुख्य रूप से कौन सी गैसें पायी जाती है? - हाइड्रोजन तथा हीलियम
(15) सूर्य हमारी पृथ्वी से कितनी दूर है? - लगभग 15 करोड़ किमी.
(16) सूर्य के प्रकाश की चाल क्या है? - 3 लाख किमी प्रति सेकण्ड
(17) सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है? - 8 मिनट 19 सेकण्ड
(18) जो आकाशीय पिण्ड अपने तारों के चारों ओर निर्धारित कक्षा में चक्कर लगाते है। उन्हें कहते हैं। - ग्रह
(19) सूर्य के सबसे पास कौन सा ग्रह है - बुध
(20) सबसे गर्म ग्रह कौन सा है? - शुक्र
(21) सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? - बृहस्पति
(22) बृहस्पति ग्रह के कुल कितने उपग्रह है? -79
(23) चमकीला ग्रह किसे कहते है ? -शुक्र
(24) ग्रहों का अपनी धुरी पर घूमना कहलाता है। - परिभ्रमण
(25) ग्रहों का सूर्य के चारों ओर घूमना कहलाता है। - परिक्रमण
(26) सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी किस स्थान पर है। - तीसरे
(27) पृथ्वी आकार के क्रम में किस स्थान पर है? - पाँचवे
(28) पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते है क्यों? - पानी की अधिकता के कारण